घर के आंगन में बंधे बकरे को चोरी करने वाले दो आरोपियों को, बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ़्तार ।

बकरा चोरी करने वाले दो आरोपियों गिरप्तार, बेलगहना पुलिस की कार्यवाही ।
कोटा।बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खैरझिटी से बकरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।ग्राम खैरझिटी में निवासी बिसाहू राम बैगा पिता मंगलसिंह उम्र 54 वर्ष खैरझिटी निवासी के घर के आंगन में बंधे बकरा को दो व्यक्ति चोरी कर मोटरसायकल में लेकर भाग रहे थे, जो प्रार्थी के जाग जाने पर शोर मचाकर गांव वालों के सहयोग से आरोपियों को पकड़ा गया । उक्त मामलें बेलगहना पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में ली गई। विवेचना के दौरान आरोपी 1 अशोक दास पिता काशीदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष साकिन कुवाजती थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 2 रामचन्द्र यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष साकिन रानीबछाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर से चोरी का बकरा कीमती करीबन 7000 रू. एवं अपराध में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसायकल एच एच डिलक्स कीमती 30000 रू. कुल मशरूका 37000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, रूपचंद धलेन्द्र की विशेष योगदान रहा ।




