Uncategorized
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ‘ एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत राज्यपाल , केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ' एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत राज्यपाल , केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण
बिलासपुर । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज राज्यपाल रेमन डेका ने अपनी माताजी चंपावती डेका , न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा ने अपनी माता नलिनी मिश्रा व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी माता जी जसमनी देवी के नाम पर पौधारोपण किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपनी माताजी शांति देवी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपनी माताजी प्रमिला साव के नाम पर विश्विद्यालय के चरक उद्यान परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

