Uncategorized
सड़क किनारे अवैध कब्जा कर संचालित कर रहे गुमटी व दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर।

सड़क किनारे अवैध कब्जा कर संचालित कर रहे गुमटी व दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर।
कोटा। नगर के आम जनों द्वारा विद्यालयों और देवालयों स्थल के आसपास तथा मुख्य मार्गों में संचालित मुर्गा , मटन की दुकानों के खिलाफ लगातार की जा रही शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व युगल किशोर उर्वशा के मौजूदगी में तहसीलदार कोटा प्रकाश साहू, नगर पंचायत सीएमओ और कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे संचालित गुमटी व दुकानों को जेसीबी मशीन से हटाया गया तथा समझाइस दी गई। तथा मुख्य मार्गों में, चौक चौराहों पर बेतरतीब ढंग से संचालित ठेलों , गुमटियों, टीन शेड आदि को हटवाया गया जिसमें कोटा नगर में लगभग 20 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई,तहसीलदार प्रकाश साहू ने बतलाया कि आगे भी नगर में अवैध तरीके से कब्जा कर संचालित गुमटी व दुकानों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।




