Uncategorized

जमीन विवाद में कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचला स्थिति नाजुक।

जमीन विवाद में कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचला स्थिति नाजुक।

 

बिलासपुर। जिले के तखतपुर ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है। जहाँ जमीन को लेकर ट्रैक्टर से महिला को कुचल दिया गया। तखतपुर के बीजा गांव में एक कोटवार ने मामले विवाद में महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया मिले जानकारी के अनुसार जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही थी इसी बीच कोटवार वीरेंद्र रजक ने आपा खोया और एक महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। और उन्होंने थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक पर कठोर कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। और आगे की तलाश में जुट गई है दूसरी ओर घायल महिला को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!