Uncategorized

तहसील प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की हुई प्राण प्रतिष्ठा।

तहसील प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की हुई प्राण प्रतिष्ठा।

बेलगहना। तहसील कार्यालय ग्राम करहीकछार स्थित तहसील कार्यालय प्रांगण पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई।आम जन व ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हुआ। हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लग गई।

ज्ञात हो कि बेलगहना तहसीलदार दुष्यंत कुमार कोशले व ग्राम पंचायत बेलगहना, ग्राम पंचायत करहीकछार के ग्रामीणों व आमजन की सहयोग से तहसील कार्यालय प्रांगण में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर निर्माण के बाद ग्रामीणों व तहसीलदार के सहयोग से हनुमान जी की भव्य व सुंदर प्रतिमा की स्थापना की गई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!