लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, यह नया सप्ताह पानी,गर्जना और आंधी से भरा होगा।

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, यह नया सप्ताह पानी,गर्जना और आंधी से भरा होगा।
बिलासपुर। यह सप्ताह गर्मी से राहत देगा। आंधी, पानी और गर्जना से भरा होगा नया सप्ताह। मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दिया है। खासकर सात और आठ अप्रैल यानी सप्ताह की शुरूआत ही वर्षा से होगी। आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन प्रारंभ हो गया है। कल से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओला वृष्टि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी।
इस सप्ताह का मौसम बारिश की अलर्ट।
सात अप्रैल- मौसम बदलेगा। अंधड़ संग वर्षाआठ अप्रैल- हवा की गति तेज होगी, वर्षानौ अप्रैल- गर्मी का असर महसूस होगा, बादल रहेंगे10 अप्रैल- बादल छाए रहेंगे, अचानक वर्षा संभावित11 अप्रैल- वर्षा की स्थिति रहेगी, गरज-चमक12 अप्रैल- मौसम में फिर बदलाव होगा, बादल रहेंगे13 अप्रैल-तापमान में परिवर्तन, बादल मंडराएंगे।




