Uncategorized

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजना आज बेलगहना ग्रामीण मंडल में कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

 

बिलासपुर – कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना में सामुदायिक परिषर में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार से दो दिवसीय किया गया। इस आयोजन में
पूर्व सांसद लखन लाल साहू
के द्वारा सर्व प्रथम भारत माता दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इस दौरान कार्यक्रम का प्रथम सत्र सुबह 11 से प्रारंभ हुआ । जहां पर लखन लाल साहू के द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियां , राज्य की कांग्रेस सरकार की असफलता, राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक भाजपा प्रभारी, कार्यकर्ताओ को जानकारी दी गई । प्रथम सत्र में कृष्ण कुमार कौशिक द्वारा पध्दति एवं संगठन सरगना में हमारी भूमिका के बारे में जानकारी दिया गया! तृतीय सत्र में बिलासपुर पूर्व सासंद लखन लाल साहू नेअपनी विषय पर सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्म निर्भर भारत का संकल्प के बारे में अच्छी तरह से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जानकारी दिया गया । चतुर्थ सत्र में शंकर दयाल शुक्ला ने हमारा विचार परिवार के बारे में लोगों कार्यकर्ताओं के बीच में रख कर समझाया। अंत में पाचवे सत्र में पूर्व बिलासपुर सांसद लखन साहू ने पिछले छ: सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न के बारे में विस्तार से वर्णन किया । इस तरह प्रथम दिन की प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बेलगहना भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश कश्यप।महामंत्री निरंजन पैकरा।शिवनाथ पटेल।मुरलीधर चाण्डकय।ललित साहू।शिवमान खुसरो।कल्लू यादव। सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!