राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से निकाली गई 1251 फिट विशाल तिरंगा यात्रा, वीडियो।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से निकाली गई 1251 फिट विशाल तिरंगा यात्रा ।
बिलासपुर। कोटा नगर पंचायत में आज 12 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। करगीरोड रेलवे स्टेशन से लेकर जयस्तंभ नाका चौक तक निकाली गई 1251 फीट की तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर तिरंगा यात्रा करगीरोड रेलवे स्टेशन से आज निकाली गई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में,नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक, एवं परिषद वक्ता सालिनी वर्मा, अमित सोनी,खुश्बू गुप्ता, कमलेश बिंझवार, प्रमुख रूप से उपस्थित रही।इस अवसर पर उन्होंने भारत की अनेकता में एकता और अखंडता, समरसता, प्रेम सद्भावना, समरस भारत, समृद्ध भारत के लिए तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव की बात कही। छः साल से तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता जुटे। इस अवसर पर कोटा के नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री के साथ साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पदाधिकारी ,नगर के आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।




