Uncategorized
निरंजन केशरवानी कॉलेज की छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला ,जॉच में जुटी कोटा पुलिस।

निरंजन केशरवानी कॉलेज की छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला ,जॉच में जुटी कोटा पुलिस।
कोटा। थाना क्षेत्र स्थित निरंजन केशरवानी कॉलेज की छात्रा से धारधार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्रा एम .ए की पढ़ाई कर रही है, हर दिन की तरह पढ़ाई करने छात्रा करगीरोड रेल्वे स्टेशन स्थित पहाड़ी के नीचे स्थित कॉलेज आई हुई थी, कॉलेज से वापस लौटते वक्त योगेश साहू नामक युवक ने रास्ता रोककर धारधार हथियार से गले व सर पर हमला कर फ़रार हो गया ,वहीँ राहगीरों की मदद से छात्रा को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जाँच में जुटी हुई है,




