सरकंडा क्षेत्र में उम्मीदवार ने घर घर दिया दस्तक अरपा पार बनेगा नया नगर निगम – अमर

बिलासपुर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री तथा बिलासपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने आज सरकंडा क्षेत्र के कपिल नगर बंगाली पारा तथा अनेक वार्डों में पहुंचकर जन समर्थन मांगा। आज युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल के साथ बाईक रैली निकाला।इस दौरान पत्रकारों से चर्चा कर उन्होंने कहा सरकंडा क्षेत्र में विकास की सौगात देने के लिए हमने अरपा पार नया नगर निगम बनाने की गारंटी दी है ताकि सरकंडा क्षेत्र के नागरिक विकास की धारा में जुड़ सके, अरपा नदी का सौंदर्यीकरण तथा तकनीकी रूप से सही बैराज का निर्माण सिर्फ भाजपा कर सकती है। पिछले 5 साल में सरकंडा क्षेत्र काफी पीछे हो गया। उन्होंने बताया आज सरकंडा के लोगो उन्हें समर्थन स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है यहां की जनता 17 नवंबर का इंतजार कर रही है तथा यहां के सभी बुथ में पहले की तरह भाजपा को प्रचंड मत से जीत मिलेगी।




