Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़,,, कोटा थाना क्षेत्र की घटना बच्चे और माँ की बंद कमरे में फाँसी के फंदे पर लटकती मिली लाश।

ब्रेकिंग न्यूज़,,, कोटा थाना क्षेत्र की घटना बच्चे और माँ की बंद कमरे में फाँसी के फंदे पर लटकती मिली लाश।

 

कोटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमने से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ माँ और दो वर्ष की मासूम बच्ची की फाँसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। ग्राम पंचायत अमने स्थित पानी टंकी के पीछे मोहल्ला में एक महिला व एक दो वर्ष बच्ची की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है, मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम गीता बाई यादव पति दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना के वक्त मृत महिला के परिवार के कुछ लोग शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे, घर में उनके देवर घर पर था और ससुर कुछ काम से कोटा गया हुआ था , मृत महिला की पति के पास स्कार्पियो वाहन है जिसे लेकर बुकिंग में अमरकंटक गया हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!