Uncategorized

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,तीन हमलावर गिरफ्तार।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,तीन हमलावर गिरफ्तार

धमतरी । के कुरूद में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है.इस हमले में भाजयुमो अध्यक्ष और उनका साथी घायल हो गए,जिन्हे बेहत्तर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हमले में शामिल तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले है.फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर अपने साथी यशवंत साहू साथ देर रात खाना खाने कुरूद स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा गए हुए थे.इस दरम्यान शराब के नशे में चूर तीन युवको ने ढाबा में तोड़फोड़ कर रहे थे.तभी भाजयुमो अध्यक्ष ने उन्हे ऐसा करने से मना किया,लेकिन युवको ने उन पर ही हमला बोल दिया.हमले में अनुराग चन्द्राकर और उनके साथी घायल हो गए.जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है.पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले है.इनमें मनीष कुमार साहू निवासी लालबगीचा वार्ड,बिटटू उर्फ कृष्ण नायक निवासी हटकेशर वार्ड,ऋशम सोनी जोधापुर वार्ड शामिल है.सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.इनके खिलाफ अब धारा 295,506,323,326,34 भादवि 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्जकर रिमांड पर जेल भेजा गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!