Uncategorized

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे सेक्टर अध्यक्ष शैलेष सेंगर के निवास, परिवार से की मुलाकात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव सिरगिट्टी क्षेत्र में कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्ष शैलेष सेंगर जी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शैलेष और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हालचाल जाना। आत्मीय मुलाकात के दौरान सिंहदेव ने कहा कि पहले से ही यहां आने का कार्यक्रम बना हुआ था, लेकिन समयाभाव के कारण वे नहीं पहुंच पा रहे थे। आज अपने लोगों के बीच आने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिला, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होंने कहा की  अपनो के बीच बैठकर बातचीत करना और उनके सुख-दुख को जानना अधिक पसंद है। अपने लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानना और उनके साथ समय बिताना उनके लिए महत्वपूर्ण है।इस दौरान शैलेष सेंगर के पुरे परिवार से तकरीबन आधे घंटे से अधिक सौजन्य मुलाकात कर बातचीत की।

शैलेष ने कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय टीएस सिंहदेव जी (राजा साहब बाबा) आज हमारे सिरगिट्टी स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने हमारे परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और सभी के साथ बैठकर बातचीत की। राजा साहब का हमारे परिवार के साथ समय बिताना हमारे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। उनका स्नेह और अपनापन हमारे लिए अनमोल है।

 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!