Uncategorized

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने  रखें आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त।

 

 अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने  रखें आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त।

कोटा। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 09.05.2023 को अग्रसेन भवन कोटा में निजात अभियान कार्यक्रम समाप्ति बाद ग्राम खरगहनी में जन सुनवाई दिनांक 10.05.2023 को होने के कारण मौका निरीक्षण हेतु अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा के साथ ग्राम खरगहनी हमराह स्टाफ के गया। ग्राम खरगहनी में मौका निरीक्षण के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम खरगहनी के नरोत्तम साहू पिता जनक राम साहू के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  सिद्धार्थ बघेल व थाना प्रभारी उत्तम साहू के हमराह स्टॉप मुखबिर के निशानदेही पर नरोत्तम साहू के घर में रेड कार्यवाही किया गया, मकान तलाशी के दौरान आरोपी नरोत्तम साहू द्वारा अपने घर के बाथरूम में रखें कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्ती कार्यवाही कर उक्त आरोपी नरोत्तम साहू का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी नरोत्तम साहू पिता जनक राम साहू उम्र 40 साल साकिन खरगहनी थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी पर भेजा गया । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी उत्तम साहू, उपनिरीक्षक मिलन सिंह, श्यामलाल गढ़ेवाल, आर. मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, संजय श्याम, संजय कश्यप,
खेमंत पाल का सराहनीय योगदान है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!