Uncategorized

शोसल मीडिया से प्राप्त वीडियो के माध्यम से कार में स्टंट करने वालो का 7,300 का कटा चालान ।

 

शोसल मीडिया से प्राप्त वीडियो के माध्यम से कार में स्टंट करने वालो का 7,300 का कटा चालान ।

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेश अनुसार किसी भी प्रकार के वाहनों पर स्टंट करते यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। डीएसपी संजय साहू द्वारा निरंतर सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के आधार पर ऐसे वाहन चालक जो मोटरसाइकिल या कार पर स्टंट करते हैं,उस पर कार्यवाही की जा रही।

इसी तारतम्य में आज बिलासपुर जांजगीर-मार्ग पर कार की खिड़की से निकलते स्टंट करते वीडियो प्राप्त होने पर डीएसपी ट्रैफिक द्वारा संज्ञान लिया जाकर,आरटीओ बिलासपुर के माध्यम से उनके पते पर नोटिस तलब कर यातायात थाना तलब किया गया एवं 7,300/- का चालान काटा गया , इस संबंध में डीएसपी  संजय साहू ने बताया कि सोशल मीडिया से प्राप्त स्टंट पर निरंतर कार्यवाही की जाएगी यातायात की अपील हैं कि “सदैव यातायात नियम का पालन करें”।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!