Uncategorized

नाबालिक को बहला फुसलाकर के शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

 

नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

 

कोटा । थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना में अपहृता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है। प्रार्थिया की उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल बिलासपुर  पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह  को दी गई। जिनके द्वारा तत्काल अपहृता की पतासाजी करने तथा आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा बिलासपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सिद्वार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहृता को ग्राम कसनिया थाना कटपोरा में रोहित दास मानिकपुरी के घर से बरामद कर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी रोहित दास मानिकपुरी पिता सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष साकिन कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह प्रजार बी केरकेट्टा, आरक्षक महेन्द्र पाटनवार, रविकुमार कंवर, महिला आरक्षक काजोल मनहर का विशेष योगदान रहा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!