Uncategorized

महिला समूह के लिए सामुदायिक भवन की मांग हुई पूरी, महिला सम्मेलन मे शामिल हुए मंडी अध्यक्ष शुक्ला।

महिला समूह के लिए सामुदायिक भवन की मांग हुई पूरी,
महिला सम्मेलन मे शामिल हुए मंडी अध्यक्ष शुक्ला।

कोटा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़बो नवा छतीसगढ़ के संकल्प को लेकर 2018 से छतीसगढ़ के सर्वागीन विकास के संपने को पूरा कर रहे हैँ इस संकल्प को पूरा करने मे छतीसगढ़ की महिलाओं का विशेष योगदान है उक्त उदगार मुख्य अतिथि के आसन्दी से मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने व्यक्त किया बिहान योजना से जुडी महिला समूह का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन ग्राम मिठू नवागांव मे रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला उपस्थिति हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वालित कर किया गया ततपश्चात छतीसगढ़ के राजगीत का गायन किया गया महिला समूह के क्लस्टर लेवल की अध्यक्ष शांति महंत ने महिला समूहों का लेखा जोखा पेश कर क्रिया कलाप की जानकारी दी और बताया की महिला समूह आत्मनिर्भर बन कर स्वयं और दूसरों का जीवन स्तर सुधार रही हैं मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की भारत और छतीसगढ़ मे नारी का सम्मान सदैव से होता आया है जो आज भी अनवरत जारी है, महिलाओं को छतीसगढ़ सरकार द्वारा अनुदान राशि एवं न्यूनतम ब्याज दर पर लोन देकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे महिलाएं सिर्फ घर के चूल्हे चौके तक सीमित नहीं रह गई है महिलाओं ने घर के साथ साथ समाज को भी संवारने का काम किया है गौरतलब है की छतीसगढ़ मे बिहान योजना की शुरुआत 2011 मे किया गया था जिसका लाभ ग्राम पंचायत स्तर के महिला समूहों को नहीं मिलता था वर्ष 2018 मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसका फायदा बिलासपुर जिले के प्रत्येक समूह को मिलने लगा जिससे महिलाओ मे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है.।कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सत्कार के साथ साथ सांस्कृतक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ को जिला पंचायत सदस्य मनीता भानु, जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल, जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व, पूर्व जनपद अध्यक्ष लखन पैकरा, मंडी सदस्य लाला निर्मलकर, ने सम्बोधित किया महिला सम्मेलन मे हजारों की संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम मे उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा, उप सरपंच कपिल जायसवाल, पवन सिँह, मिथलेश मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, रविराज रजक, बैजनाथ पटेल, भरत कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन लाल गुप्ता, अँधियार सिँह भानु, शैलबाला कुजूर, सरपंच प्रतिभा सिँह, हरि सिँह, रजनी सिँह, चन्द्रकला मराठा, संगीता तिवारी, सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!