राजनीति

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा नेताओं सहित 20 कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश।

 

बिलासपुर – कोटा विधानसभा के भाजपा नेता व पूर्व जनपद सदस्य औऱ भाजपा के मंडल सदस्य ने अपने 20 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की  इस अवसर पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक विभोर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया । कांग्रेस पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगेस कार्यकर्ता सालिक यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता व पूर्व जनपद सदस्य मिलाप सिंह और भाजपा मंडल सदस्य रामरतन मरावी ने अपने 20 कार्यकर्ताओं के साथ डांडबछाली में आयोजित कांग्रेस के सम्मान समारोह में पहुंचकर कांग्रेस सरकार की नीतियों, विकासकार्यो पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इन्हे कोटा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक विभोर सिंह ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता व जनपद सभापति कन्हैयालाल गंधर्व भूषण यादव गौरी पैकरा मनहरण कश्यप धरमलाल राज रूपचंद गुप्ता श्रीपाल पैकरा फूलसिंह प्रेम सिंह सुरेश राठौर काशीराम उदय सिंह कुंवर सिंह दुखभंजन रामशंकर तरुण सिंह मानिकलाल राम सिंह प्रेम सिंह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!