50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

50 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार। - अवैध कच्ची महुआ शराब 50 लीटर कीमती 7500 रू.
बिलासपुर। जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं कि दिनांक 03.03.2023 के देर रात मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति कुँआजति से रतनपुर बिक्री हेतु भारी मात्रा में शराब परिवहन कर रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जुनाशहर रतनपुर के पास रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 7500 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. को जप्त किया, तथा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल मानिकपुरी पिता स्व. महेश दस मानिकपुरी उम्र 26 साल बताया, जिसके पास शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से अभियुक्त के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है।




