Uncategorized

एनटीपीसी सीपत में राज्य स्तरीय अंतर जिला सब जूनियर बॉय्ज़ फुटबाल चैंपियनशिप का समापन

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व (corporate social responsibility )के अंतर्गत छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप व कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 31 जनवरी से 7 फरवरी 2023 तक राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप सब जूनियर बॉय्ज़ का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरिया, नारायणपुर, सरगुजा तथा राजनांदगाँव जिले की टीमों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का फाइनल मुक़ाबला नारायणपुर एवं सरगुजा जिले की टीम के बीच दिनांक 7फरवरी2023 को खेला गया।

खिताबी मुकाबले के पूर्व श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)एस वी डी रविकुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन)मुस्ताक अली प्रधान, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाल किक लगाकर फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नारायणपुर की टीम द्वारा आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा विजेता नारायणपुर एवं उप विजेता सरगुजा को ट्राफी प्रदान किया गया।रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अपने संबोधन में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके खेलभावना की प्रशंसा की, और इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों को भी बधाई दी।चैंपियनशिप के बाद चयन समिति द्वारा कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिन्हें विशेष शिविर लगाकर एनटीपीसी सीपत में छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन कोचिंग प्रदान किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के उपरांत अंतिम रूप से 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। एनटीपीसी सीपत के नैगम सामाजिक दायित्व(corporate social responsibility)के तहत छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक रहेगा।सफल आयोजन के लिए मुस्ताक अली प्रधान, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन ने एनटीपीसी सीपत के द्वारा दिये गए हर व्यवस्था व सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एस वी डी रविकुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन एवं यूनियन एशोसिएशन के प्रतिनिधिगण, मानव संसाधन, नगर प्रशासन, चिकित्सा विभाग, सीएसआर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द बिलासा टाईम्स 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!