छत्तीसगढ़

निशक्त दिब्यांग बच्चों को वितरण किया गया सहायक सामग्री।

 

बिलासपुर कोटा। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़कर उनकी शिक्षा व्यवस्था को नियमित संचालन एवं उनकी दिव्यांगता के कारण आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु समावेशी शिक्षा योजना संचालित है। इसी योजना के तहत समावेशी संसाधन केंद्र (बी.आर.सी. )कोटा मे दिब्यांग बच्चों को सहायक सामग्री उपकरण का वितरण विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कोटा के हाथो किया गया।

इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने दिब्यांग बच्चों से उनकी शिक्षा संबँधी समस्याओ पर चर्चा कर बच्चों को पढ़ने लिखने हेतु प्रोत्साहित किया गया. साथ ही समावेशी शिक्षा प्रभारी सुदीप जांगड़े को सी डब्लू एस इन बच्चों की तकनीकी शिक्षा, उपकरण की आवश्यकता, छात्रवृत्ति एवं शाला मॉनिटरिंग कर ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों बच्चों को लाभ दिलाने कहा । इस अवसर पर चलने मे असमर्थ वाले बच्चों को व्हील चेयर, सी. पी.बच्चों को कॉर्नर चेयर लो विजन बच्चों को लो विजन किट, एम. आर. बच्चों को एजुकेशन किट, का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड श्रोत समन्वयक प्रमोद शुक्ला, समावेशी शिक्षा प्रभारी सुदीप जांगड़े, संकुल समन्वयक संजय रजक, नरेश सूर्यवंशी, व्यास नारायण कौशिक, संत राम नेताम, दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे.।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!