अवैध नशे के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही गाँजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।।

अवैध नशे के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।
■ आम जन एवं युवाओ को नशे के गिरफ्त से बचाने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे ’’आॅपरेशन निजात’’, को मिली बडी सफलता
बिलासपुर । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।आम जन एवं युवाओं में नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने एवं नशे के दुषप्रभाव से बचने के लिये बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अवैध नशे की सामग्री एवं नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नारकोटिक एक्ट के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु टीम तैयार किया गया था अभियान के दौरान ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के मजबूत स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरी से कोटा के रहने वाले मुकेश साहू बडी मात्रा में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर बृहस्पति बाजार के पास पर रेड कार्यवाही किया गया उक्त रेड कार्यवाही बाद दंबिश देकर नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में कार्यवाही किया गया।
दर्ज प्रकरणो की सूची:-
थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्र. 362/23 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:-
01. मुकेश साहु पिता कमलेश साहू उम्र 19 वर्ष सा. डोगरी पारा कोटा वार्ड क्रमांक 07 थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
जप्तशुदा गांजा 04.400 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कि. 60 हजार रू।
-
विशेष योगदान:-
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक सत्यकुमार पाटले, निखील राव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक यादव, विरेन्द्र गंधर्व।

