छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
पूर्व छात्र परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा 22व 23 जनवरी 2022 को आवासीय परिसर कोनी में छात्रों का कार्यकर्ता सम्मेलन

बिलासपुर।पूर्व छात्र परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा 22व 23 जनवरी 2022 को आवासीय परिसर कोनी में विद्या भारती संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैंl
पूर्व छात्र परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व छात्र संगठन में पूरे भारत भर से 10 लाख से अधिक और छत्तीसगढ़ में 40 हजार के लगभग छात्र पंजीकृत हो चुके हैं विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद विश्व का सबसे बड़ा पूर्व छात्र का संगठन बन चुका है।इस संगठन का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सहयोग से लेकर समाज में नैतिक एवं सामाजिक दायित्व के प्रति पुनर्जागरण से लेकर बच्चों को राष्ट्रवादी कर्तव्यनिष्ठ विचारधारा से जोड़ते हुए हैं शिक्षा के क्षेत्र साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए अग्रसर करना हैlपूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर देश के सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है जहां छात्रों को न केवल शिक्षा अपितु राष्ट्रप्रेम चरित्र निर्माण की भी शिक्षा दी जाती है।




