छत्तीसगढ़

मंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र, बहू और पोती की जघन्य हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार मृतक के रिश्तेदार ही निकले हत्यारे।

 

कोरबा – अखंड मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र, बहू और पोती की जघन्य हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार मृतक के रिश्तेदार ही निकले। हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें 1 नाबालिग भी शामिल है।हत्या में मृतक का भाई हरभजन, उसकी पत्नी, साला परमेश्वर, परमेश्वर का दोस्त राम प्रसाद, परमेश्वर का बड़ा भाई, उसकी नाबालिग बेटी गिरफ्तार की गईं हैं।*

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे हुए भैसमा में बुधवार सुबह करीब 4 बजे अविभाजित मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर और उनकी चार साल की बेटी आशी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

साजिश कर हत्या करने वाला और कोई नहीं हरीश का बड़ा भाई हरभजन कंवर ही है।

बताया गया है कि हरीश ने एक साल से संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, इस वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था। हरभजन की पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश रची थी।

पुलिस ने हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन, उसके साले परमेश्वर तथा उसके दोस्त रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि हरभजन की पत्नी धनकौर और उसके भाई परमेश्वर ने साजिश रची थी। हत्या के लिए आज का दिन तय हुआ था। जैसे ही परमेश्वर हरीश के घर के पास पहुंचा तो उसने हरभजन की नाबालिग बेटी को SMS करके इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हरभजन भी घर से निकला और उसके निकलते ही बेटी ने मामा को SMS किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामप्रसाद के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी ये दोनों दिखे थे। जब पुलिस इनके पास पहुंची तो ये शराब के नशे में थे। जब इन्होंने तीनों की जान ली तो हरीश की मां वहीं मौजूद थी। उसने अपनी आंखों से सब कुछ देखा, इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद परमेश्वर ने अपने कपड़े जलाए और अस्पताल में भर्ती हो गया।

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती डॉग स्क्वायड की टीम

 

तीन लोग घुसे और सो रहे परिवार पर किए कई वार।

 

घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कंवर परिवार के मकान को घेर लिया था। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। लाशें अंदर ही पड़ी थीं। जांच में ये बात सामने आई कि सुबह 4 बजे के आसपास मकान में तीनों घुस आए। इस वक्त हरीश, उनकी पत्नी और बेटी नींद में थे। हमलावरों ने चाकू और हंसिए जैसे हथियारों से तीनों पर कई वार किए, हरीश के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर कटने के निशान हैं.।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!