Uncategorized

सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक पर होने वाली समस्या के लिए तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान,टेंट लगाकर आम जनों को इस अभियान से जोड़ते हुए डी.आर.एम को सौंपा जायेगा ज्ञापन।

बिलासपुर। सिरगिट्टी- तारबाहर रेल्वे फाटक निदान अभियान के तहत सिरगिट्टी निवासियों द्वारा दिनांक 21अगस्त रविवार को श्रीवास धर्मशाला बन्नाक चौक सिरगिट्टी में बैठक रखी गई थी। जिसमे सिरगिट्टी के नागरिक सम्मिलित हुये सभी के द्वारा एक स्वर में फाटक की समस्या से निराकरण सम्बंधी बात कही गई।इस दौरान सभी ने फाटक के समस्या पर अपनी-अपनी बात रखी उपस्थित लोगों के द्वारा इस अभियान को गति देनें के लिए आर्थिक दृष्टि से कोष निर्माण कर स्वेक्षिक अनुदान किया गया।इस दौरान वहां उपस्थित लोगो ने कहा सिरगिट्टी तारबाहर अंडरब्रिज से पहले फाटक का निराकरण करने के संबध में बार बार पत्र देने के बावजूद रेल्वे प्रशासन अभी तक किसी प्रकार ध्यान देना उचित नही समझ रहे सिर्फ मौखिक आश्वासन देकर निराकरण सम्बन्धी कोई उचित प्रयास या कदम नहीं उठाया जा रहा जिससे सिरगिट्टी व आसपास के जनता आक्रोशित हैं रेल्वे फाटक से जल्द निदान के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान फाटक के निकट टेंट लगाकर आम जनों को इस अभियान से जोड़ते हुए 1 सितंबर 2022 दिन गुरुवार को रेल्वे डी.आर.एम को सिरगिट्टी नगर एवं आस-पास के प्रभावित ग्राम के निवासी गण फाटक की समस्या के निराकरण हेतु पुन: ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौपने एवं उनके माध्यम से प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री,स्थानीय जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा।ज्ञापन सौंपे जाने के पश्चात एक तय समय सीमा में रेल्वे फाटक सम्बन्धी समस्या का निराकरण यदि नही किया गया तो ऐसी स्थिति में पुनः बैठक लेकर सर्वसम्मति से रेल्वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए सिरगिट्टी के लोग तैयार होगें जिसकी जिम्मेदारी स्वयं रेल्वे प्रशासन की होगी।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!