Uncategorized

पीड़िता से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े  पुलिस के हत्थे दो आरोपी गिरफ्तार ।

 

पीड़िता से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े  पुलिस के हत्थे दो आरोपी गिरफ्तार ।

कोटा। महिला से गालीगलौज कर छेड़ छाड़ करने वाले दो आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिनांक 30.06.2023 को पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आज करीब दो सप्ताह पूर्व व दिनांक 28.06.2023 को पीडिता को कोनचरा निवासी चतुर मरकाम उर्फ गोलू एवं गौतम श्रीवास उर्फ गोलू द्वारा छेड़छाड़ कर मां बहन की बुरी बुरी गाल गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है प्रार्थिया के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरप्तार करने की निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  राहुल देव शर्मा,  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों 1 चतुर सिंह मरकाम उर्फ गोलू पिता स्व. बेदीराम मरकाम उम्र 31 वर्ष साकिन कोनचरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. 2- गौतम श्रीवास उर्फ गोलू पिता कांशीराम श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी कोनचरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. का पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये, जिसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, प्रआर घनश्याम आडिल, आरक्षक ईश्वर नेताम, मनोज बरेठ, हेमंत चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!