छत्तीसगढ़

कृषि विधेयक से परिचित कराने सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष ग्राम पुरी में लगाया जन चौपाल।

यशवंत गिरी गोस्वामी-धमतरी– केंद्र सरकार के द्वारा संसद के दोनों सदनों में कृषि बिल के पास होने के पश्चात आम किसानों को बिल के उपबंधो तथा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के संदर्भ में आम किसानों को अवगत कराने हेतु चौपाल लगाकर महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शशी पवार ने जानकारी प्रदान की।

-किसानों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा- 

राष्ट्रहित तथा देश हित में कृषि को समृद्ध करने के लिए किसान बिल प्रधानमंत्री मोदी के ठोस व साहसिक कदमों में से महत्वपूर्ण कदम है, इससे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान को उच्चतम मानक के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे।

-क्षेत्र कि विधायक रंजना साहू ने कहा-

विश्व पटल पर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण से स्वालंबी किसान को समृद्धि-शाली बनाने का यह बिल है। और जो लोग कृषि और किसानों के क्षेत्र का एक अक्षर ना जान कर इस बिल का गलत व्याख्या करना, विनाश काले विपरीत बुद्धि का परिचायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा

यह किसानों के हित का बिल है, जिससे किसान अपने आप में सक्षम व आत्मनिर्भर होगा एवं कृषि संबंधित सभी फैसले स्वंय ले सकते हैं। माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जितने भी अहम फैसले लिए हैं उनका आम जनमानस ने उनका समर्थन दिया है।

कृषि क्षेत्र में मोदी जी का सबसे सशक्त बिल है कृषि विधेयक बिल : चुन्नीलाल

-आत्मनिर्भर भारत के स्वालंबी किसान के समृद्धि का परिचायक है, किसान बिल : रंजना साहू

-कृषि विधेयक से परिचित कराने सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष ग्राम पुरी में लगाए जन चौपाल

कृषि विधायक बिल के संबंध में जन चौपाल हम भी मंडल के ग्राम पुरी में लगाया गया था जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बाला राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन केशव साहू, महामंत्री कीर्तन मिनपाल, छत्तीसगढ़ साहू समाज उपाध्यक्ष चितरंजन साहू, पुर्व सरपंच संघ अध्यक्ष हुलास साहू, पुर्व जनपद सदस्य उमेश साहू, बिजनापुरी सरपंच पोषण रिंकू सेन, पुनाराम साहू, वीरेंद्र साहू, पवन गजपाल, देवीलाल भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडल प्रतिनिधि, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु उपरांत कार्यक्रम का संचालन ग्राम पुरी पूर्व सरपंच चिरौंजी साहू ने किया।

#thebilasatimes

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!