धर्मभक्तीशिक्षासमाजिकसंस्कृति

कलयुग में बढ़े धार्मिक आयोजन – विनयकांत

बिलासपुर।प्रख्यात भागवत वेदाचार्य, मानस मर्मज्ञ श्रीधाम वृंदावन निवासी श्री विनयकांत त्रिपाठी जी आज सुबह 7 बजे हमसफर एक्सप्रेस से उसलापुर पहुँचे। बैंकर्स क्लब के समन्वयक व मंढोलीवाल परिवार श्रीमद्भागवत आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी श्री ललित अग्रवाल ने बताया कि मंढोलीवाल परिवार के सदस्यों सर्वश्री त्रिलोकचंदजी, सुरजमलजी, अमरचंदजी, बजरंगलालजी,प्रोफेसर विनोद, नानक, बलदेव, सुभाष, मनोज, ललित, राजेश, नवीन, शिवचंद, कमल, हर्ष, सतीश, उत्तम,सुशील, निलेश, मयंक, उत्कर्ष, रुद्रांश, श्रीमती अनिता, सविता, निशा, सरिता, मोनिका, कु. खुशबू के अलावा शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अखिलानन्द पांडेय के नेतृत्व में विनोद अवस्थी, हॄदयानन्द पांडेय, राजमोहन, राजेश शुक्ला, उमेश पांडेय, प्रमोद अवस्थी, सुरेंद्र दुबे सहित अनेको धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने उसलापुर स्टेशन में महाराज श्री विनयकांत त्रिपाठी जी तथा उनके सहयोगी का गर्मजोशी से स्वागत किया।दोपहर 12.30 बजे कथास्थल श्री झुलेलाल मंगलम, तिफरा, बिलासपुर में आचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठीजी ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ के मार्फत से भारत देश, छत्तीसगढ़ प्रदेश व बिलासपुर की धर्मनिष्ठ, जागरूक देशभक्त जनसामान्य को “धर्म-कर्म व नागरिकों के कर्तव्य“विषय पर अपने अमूल्य विचार प्रकट किए। उन्होंने पत्रकारों के सामयिक प्रश्नों का सटीक उत्तर देते हुए बताया कि कलयुग में धार्मिक आयोजन बढ़ रहे है।मंढोलीवाल परिवार ने सभी से कल सुबह 8 बजे राममंदिर बिल्हा से एतिहासिक शोभायात्रा मे तथा झुलेलाल मंगलम में सोमवार दिनांक 29 अगस्त 2022 से 5 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक नियमित आकर श्रीमद्भागवत श्रवण करने का आग्रह किया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!