Uncategorized
डायल 112 से अस्पताल ले जाते समय मितानिन के सहयोग से गाड़ी में ही हुआ महिला का प्रसव जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य।

डायल 112 से अस्पताल ले जाते समय मितानिन के सहयोग से गाड़ी में ही हुआ महिला का प्रसव जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य।
जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़पार शिवरीनारायण की सरिता बंजारे
को गर्भवती अवस्था मे प्रसव के लिए पुलिस डायल 112 की सहायता से केरा हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था,उसी दौरान महिला को बीच रास्ते में अत्याधिक असहनीय दर्द होने से गाड़ी रोककर डायल 112 में मितानिन के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया, आपातकालीन प्रसव से दोनो माँ और बच्चा सुरक्षित है, इस दौरान परिजनों ने मितानिन व डायल 112 के सहयोग से दोनो जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया हैं।