शिक्षासमाजिक

टीम मानवता की मुहिम स्कूली बच्चों को बांटे गरम कपड़े

बिलासपुर धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है, और पूरे प्रदेश में इसका असर देखा जा रहा है, हमारे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बच्चे ऐसे हैं, जिनके पास गर्म कपड़े नहीं, उनके इस जरूरत को पूरा करने हेतु टीम मानवता द्वारा मुहिम चलाई जा रही है, इसी कड़ी में लोखंडी के एक स्कूल में बच्चों को स्वेटर बांटा गया, इसको पहनने के बाद बच्चों के चेहरों में खुशियां देखने लायक थी वहीं टीम मानवता के सदस्यो ने कहा कि  बाकी बहुत से ऐसे बच्चे और बचे हैं जिन्हें भी गरम कपड़ों कि जरूरत है हम धीरे धीरे जरूरत मंद लोगों की सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं. मानवता टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने समाज हित मे आगे आने वाले उन सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने इस कार्य मे सहयोग किया आगे अपील करते हुऐ कहा कि समाज सेवा करने वाले मदद करने हेतु -टीम मानवता से संपर्क करने आग्रह किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने अभिषेक ठाकुर, विनती अग्रवाल,मनोज सोनी ,परी तिवारी, मीरा राजपूत ,कुश तिवारी,प्रिंस वर्मा ,गोविंद राय,अरुणिमा मिश्रा,अपूर्वा शुक्ला सहित मनावता टीम के सदस्य शामिल रहे

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!