Uncategorized

बिलासपुर कृषि मंडी क्षेत्रांतर्गत बिल्हा- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र मे लगभग 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की मांग पूर्ण हुई।

बिलासपुर। कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर क्षेत्रांतर्गत बिल्हा व बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामो मे कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बिलासपुर राजेन्द्र शुक्ला के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभिन्न विकास कार्यो के लगभग 4 करोड़ की राशि राज्य मंडी बोर्ड से स्वीकृत किये है जिससे क्षेत्र मे तेजी से होंगे विकास कार्य होगे। विगत दिनों बिल्हा व बेलतरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मे मंडी अध्यक्ष शुक्ला ने सघन दौरा किया था जंहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओ व ग्रामीणजनो द्वारा सी.सी. रोड, हाट बाजार, कवर्ड चबूतरा, ओपन चबूतरा की मांग किया था जिसपर शुक्ला ने घोषणा किये थे जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति अब हुई है, क्षेत्र मे लगभग 4 करोड़ रुपयों के लागत से विकास कार्य किये जाएंगे इसी प्रकार तिफरा फल सब्जी उपमंडी के लिए रोड और नाली निर्माण हेतु लगभग सवा 4 करोड़ रुपये का निविदा हो चुका है, जिसका कार्य आदेश जल्द ही जारी कर कार्य शुरु किया जायेगा। इसके लिए शुक्ला ने आज बिलासपुर पहुचे कृषि व पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। और कहा की इस प्रदेश मे किसान – मजदूर से लेकर सभी वर्ग की हितैषी है भूपेश सरकार, चाहे वो किसानो का कर्ज माफी की बात हो या 2500 रुपये समर्थन मूल्य मे धान खरीदी की बात हो, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर- गौमूत्र की खरीदी की जो चाहे धान खरीदी की मात्रा को बढ़ाकर 20 क्वींटल करने की हो, या राजीव गांधी कृषि भूमिहिन मजदूरों को वार्षिक राशि प्रदान करने की योजना हो या बेरोजगार पंजीकृत युवाओं को भत्ता देने की बात हो या श्रमिक सहित उनके परिवार के लिए लाये गये योजनाओं की हो, चाहे भगिनी प्रसूती योजना के अंतर्गत बी.पी.एल. कार्डधारी मजदूर माताओ – बहनो को प्रथम व द्वितीय संतान के प्राप्ति पर दिये जाने वाले राशि की बात हो यह सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है कैसे किसान, मजदूर, आमजन को लाभ मिले सोचकर तरह – तरह की योजनाए बनाकर काम करने वाली है ये भूपेश सरकार है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!