खेंल

समाज में एकता,सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेल निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका

यादव प्रिमियर लीग में शामिल हुए मो. हनीफ

 

बिलासपुर। खेल और सामाजिक सहभागिता के संगम बने यादव प्रिमियर लीग 2026-27 में विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष मो. हनीफ ने लीग में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान मो. हनीफ ने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देता है।लीग में शामिल प्रतिभागियों और दर्शकों ने भी उनकी उपस्थिति का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर मौजूद युवाओं से संवाद करते हुए मो. हनीफ ने खेलों में निरंतर भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वही यादव प्रिमियर लीग के आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं जिन्हें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!