Uncategorized

अमर का आरोप पाँच साल में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा पाये शहर विधायक, दूषित पेयजल से हुई मौतों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

बिलासपुर। सभी दलो के प्रत्याशी अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गुरूवार को विद्यानगर, विनोबा नगर, क्रांतिनगर, सांई परिसर तथा संजय गॉंधी वार्ड में घर-घर जाकर सम्पर्क किया। इस बीच पूर्व मंत्री तथा बिलासपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पॉंच साल में कांग्रेस की सरकार तथा शहर के विधायक लोगों को साफ पानी भी नही पिला सके। तारबाहर व अन्य वार्डों में दूषित पेयजल से महिलाएँ व बच्चों की मौत हो गई। शहर के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।अमर अग्रवाल ने यह भी कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने करोड़ो रुपये की अमृत मिशन योजना अंतर्गत शहर के लोगों को घर-घर साफ पानी उपलब्ध कराने हेतु प्रावधान किया किन्तु शहर विधायक की निष्क्रियता के चलते शहर में पॉंच साल में एक भी गलियों में पाईप लाईन नही बिछ पाई। अमर अग्रवाल ने कहा कि 2003 में भाजपा शासनकाल में उनके मंत्री बनते ही सबसे पहले विनोबा नगर तथा संजय नगर में पानी निकासी की समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले शहर में शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचाने, केन्द्र की योजना लोगों तक पहुंचाऐंगे ताकि दूषित पानी से किसी की मौत न हो और शहर में अधूरे काम रूके हुए विकास कार्य करायेंगे।आज चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शहर विकास में विधायक का कोई योगदान नही है। शहर में जो भी विकास हुआ वह भाजपा सरकार की देन है।वही भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने युवा मोर्चे की टीम के साथ शहर के अलग अलग क्षेत्र में जाकर लोगो से मिला।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!