बिलासपुर। कोटा थाना में नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को 15 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा को मुखबीर से सूचना मिली थी की ग्राम पंचायत अमाली के झोंका पारा में रहने वाले निवासी लक्ष्मण यादव के खेत में अवैध रूप से भारी मात्रा में बिक्री के लिए हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाया जा रहा है ,मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर टीम को भेज कर बताये हुए स्थान पर पहुंच कर महुआ लहान व 15 लीटर से भरी प्लास्टिक की जरकिन में भरे शराब जप्त कर मौके से दो आरोपी लक्ष्मण ग्रुप उर्फ राजा यादव पिता हरि दयाल यादव उम्र 27 वर्ष अमाली निवासी, व रमाकांत साहू पिता बद्री प्रसाद साहू 31 वर्ष निवासी अमाली को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर धारा 34/2 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!