अपराध

जमीन विवाद को लेकर खूनी रंजिश में गई 2 लोगों की जान.. बिलासपुर में एक बार फिर जमीन विवाद से मचा हड़कंप

बिलासपुर। में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है।एक ही परिवार में हुए खूनी संघर्ष में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। पुस्तैनी जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मामले में भाई, उसकी पत्नी सहित अन्य दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

                   देखें वीडियो 

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओमनगर का है। जहां गढ़ेवाल परिवार में पुस्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। आज इसी बात को लेकर एकबार फिर भाईयो के बीच विवाद शुरू हुआ। लेकिन देखते- देखते विवाद इतना बढ़ा कि विवाद ने वारदात का रूप ले लिया। दोनों भाइयों के परिवार के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बताया जा रहा है विवाद के बीच छोटा भाई ओमप्रकाश जो ऑटो चलाने का काम करता है, बड़े भाई दीपक के परिवार वालों ने उसके ऑटो में तोड़फोड़ कर दिया। जिसके बाद गुस्से में ओमप्रकाश ने बड़े भाई दीपक और भाभी पुष्पा पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मौके पर ही भाई और भाभी दोनों की मौत हो गई। घर में हुए खूनी संघर्ष में परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए हैं, जिन्हे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने मामले में भाई ओम प्रकाश उसकी पत्नी संगीता व अन्य दो नाबालिगों को भी आरोपी बनाया है। जिन्हे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है। वारदात को लेकर एएसपी ने बताया कि, पुस्तैनी जमीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

द बिलासा टाइम्स 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!