Uncategorized

स्वामी आत्मानंद विद्यालय तिफरा में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त समारोह

बिलासपुर तिफरा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, तिफरा बिलासपुर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता जय कौशिक सर द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप सर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं राधिका सूर्यवंशी, रजनी सूर्यवंशी एवं हर्षिता महला को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत तिफरा अध्यक्ष रामू साहू, राजकुमार साहू, ईश्वर साहू, संदीप यादव, राघवेंद्र झा, कृष्णा कश्यप, प्रमोद नायक, प्रमोद गढ़ेवाल, गोस्वामी जी, अंकिता यादव एवं मुकेश वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!