Uncategorizedकांग्रेसछत्तीसगढ़

पुष्पेन्द्र साहू ने बिल्हा विधानसभा से प्रस्तुत की दावेदारी ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन पत्र

बिलासपुर बिल्हा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व चुनाव अभियान समिति के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र साहू ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को आवेदन दिया है। ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार दावेदारों को अपना आवेदन अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों में ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करना है। इसी के तहत साहू ने दावेदारी प्रस्तुत करते हुए बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष फार्म जमा किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चहूंओर हुए है विकास- पुष्पेन्द्र 

दावेदारी प्रस्तुत करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चहूंओर विकास हुए हैं। आज छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति की चर्चा पूरे देश में हो रही है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को न्याय योजना के तहत आर्थिक सहायता सहित सर्व वर्ग के लिए भूपेश सरकार ने बेहतर कार्य किया है। श्री साहू ने बताया कि विगत 5 वर्षों से उन्होंने भूपेश सरकार के जनहितैषी कार्यों, विकास मॉडल को जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक बिल्हा विधानसभा के ग्रामीणों के बीच पहुंचाया है। उसके अलावा गांव गुहार बइठका के माध्यम से पूरे बिल्हा विधानसभा के ग्रामों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए तथा समस्याओं को समाधान करने का पूरजोर प्रयास किया। अनेक में सफलता भी मिली। वहीं, कोरोना काल के समय में निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा शुरू कर बिल्हा विधानसभा के नागरिकों की निःशुल्क सेवा भी उन्होंने की है। पुष्पेन्द्र ने बताया कि भूपेश है तो भरोसा के नारे को बरकरार रखते हुए उन्होंने कांग्रेस की सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी हित में कार्य किया है। अपनी जनसेवा व भूपेश सरकार के विकास कार्यों को आधार बनाकर वे बिल्हा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कांग्रेस पार्टी से की है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!