रोजगार

दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि

जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का पुनः निर्धारण किया गया है।

(फाईल फोटो)

बिलासपुर 11 अप्रैल 2025 कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का पुनः निर्धारण किया गया है। यह निर्धारण 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिये किया गया है।जारी आदेश के अनुसार उच्च कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को अब प्रतिमाह 13126 रूपये, और जोन ‘स’ के श्रमिकों को 12866 रूपये प्राप्त होगा। कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को प्रतिमाह 12346 रूपये एवं जोन स के श्रमिकों को 12086 रूपये मिलेंगे। इसी प्रकार अर्द्धकुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को 11566 और जोन स के श्रमिकों को 11306 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। अकुशल श्रेणी में श्रमिकों जोन ब के श्रमिकों को 10916 रूपये और जोन स के श्रमिकों को 10656 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

The Bilasa Times 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!