छत्तीसगढ़

मस्तूरी जनपद पंचायत में दूसरी बार टीम नितेश काबिज

अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी सरस्वती परमेश्वर सोनवानी तो उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर बने।

(अमित खूंटे की रिपोर्ट)

बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। अध्यक्ष सरस्वती परमेश्वर सोनवानी और उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने फूल माला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मस्तुरी जनपद पंचायत के कार्यालय के बाहर समर्थक मौजूद रहे।

पहली बार हुआ निर्विरोध चुनाव।

जनपद पंचायत मस्तूरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 1972 से जनपद पंचायत मस्तूरी का संचालन हो रहा है, जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ।हर बार मतदान से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जा रहे थे। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक-एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकताः नितेश सिंह

जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने जीत के बाद कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, इसके साथ ही हम सभी 25 जनपद पंचायत सदस्य मिलजुल कर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जित का श्रेय अपने टिम को दिया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!