अपराध

असमाजिक तत्वो का हुडदंग शाहिद व यूसुफ ने सिरगिट्टी पुलिस को सौंपा ज्ञापन।

(मनीष पाल)

बिलासपुर।असमाजिक तत्वो का हुडदंग पर शाहिद व यूसुफ ने सिरगिट्टी पुलिस को ज्ञापन सौपा है और बताया की सिरगिट्टी क्षेत्र मे रात के समय आसामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे मे चौक और गली के भीतर रहने वाले लोग काफी परेशान रहते है।इसी तरह का मामला वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा का है जहां कुछ अज्ञात असामजिक तत्त्वो के द्वारा वार्ड मे हुडदंग करते रात के समय पथराओ कर घरों और आसपास मे लगे बैनर फ्लेक्स बैनर मे पत्थर बाजी करते रहतें है। इनके द्वारा इस काम को अंजाम लगभग रात 1 बजे के बाद रोज़ किया जाता है।जिसके कारण वार्ड वासियो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस पुरे मामले को लेकर मुंगेली जिले के भाजपा प्रदेश सदस्य व जिला सह प्रभारी शाहिद रज़ा व भाजपा के जिला सदस्य सैय्यद यूसुफ़ सिरगिट्टी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी नवीन कुमार देवागन को इन बातो को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा।साथ ही सभी बातो को ध्यान मे रख कर अज्ञात तत्वो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने और प्रतिदिन मोहल्ले मे पुलिस पेट्रोलियम करने को कहा ताकि वार्ड मे शान्ति व्यवस्था बनी रहे व किसी प्रकार की अनुचित घटना ना हो।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!