समाजिक

रमजान के पाक महीने पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. हनीफ ने दी मुबारकबाद

बिलासपुर। रमजान के पवित्र और पाक महीने की शुरुआत पर अल्पसंख्यक मोर्चा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष (शहर) मो. हनीफ ने मुस्लिम समाज सहित सभी नागरिकों को दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। यह महीना आत्मशुद्धि, धैर्य और जरूरतमंदों की मदद की भावना को मजबूत करता है मो. हनीफ ने कहा कि रोजा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही, रमजान के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने पर जोर दिया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!