कोरोना न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू, बच्चों में भारी उत्साह, कतार में बैठकर अपनी बारी का करते रहे इंतजार।

15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू, बच्चों में भारी उत्साह, कतार में बैठकर अपनी बारी का करते रहे इंतजार
बिलासपुर। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का कोविड-19 से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान आज शुरू हो गया। किशोरों में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। स्कूलों स्वास्थ्य केंद्र को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जहां टीका लगवाने के लिये लंबी कतार लग गई। सिरगिट्टी स्वास्थ्य केंद्र व चांटीडीह शासकीय हाईस्कूल में वे स्कूल स्टाफ और अभिवावकों की उपस्थिति में अपनी बारी का धैर्य के साथ इंतजार करते हुए दिखे।




