भारतीय जनता पार्टी

कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ी,उन्हे जनता से सरोकार नही- धरमलाल कौशिक

 

बिलासपुर। बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और चुनावी हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह लगातार बढ़ती जा रही है।

सिरगिट्टी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कौशिक ने कहा कि हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस के भीतर वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है और पार्टी के नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं।कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की बैठकों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक विवादों की चर्चा दिखाई देती है। एक अध्यक्ष को हटाना चाहते हैं और दुसरा अध्यक्ष बैठाना चाह रहें हैं यह कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है और पार्टी का ध्यान जनता की समस्याओं से हटकर अंदरूनी राजनीति पर केंद्रित हो गया है।

कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही जनता के हितों और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि और अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं।

वहीं, बिलासपुर में एनएसयूआई द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री के निवास घेराव के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घायल होने व कुर्ता फाड़न  जैसे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता स्वयं को बाहुबली के रूप में पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को कांग्रेस के भीतर ही स्वीकार्यता नहीं मिल रही है, तो अन्य लोगों की बात ही अलग है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!