मनोरंजन

जादूगर अजूबा पहली बार दिखायेंगे दुनिया का सबसे खतरनाक स्टंड मैजिक अंडर वाटर डेथ चैलेंज

शिव टॉकिज में शुक्रवार शाम से शुरु होगा जादूगर सम्राट अजूबा का हैरत अंगेज जादू का शो

 

बिलासपुर। अपने जादुई कारनामों से दुनिया के लाखों लोगो को चकित और आनंदित कर चुके सुपर स्टार जादूगर सम्राट अजूबा नये नये जादुई करतब और दुनियां का सबसे खतरनाक स्टंड अंडर वाटर डेथ चैलेंज लेकर न्यायधानी बिलासपुर आ गए है।शिव टॉकिज में उनका कार्यक्रम 5 जनवरी की शाम से शुरु होने जा रहा है।उद्घाटन शो के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल होंगे।गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जादू हमारे देश की प्राचीनतम कला है जिसे आज संरक्षण की जरूरत है। अब तक अनेक अवार्डस और पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके यमुनानगर हरियाणा के निवासी जादूगर अजूबा ने बताया कि जादू एक कला है और तंत्र मंत्र भूत प्रेत से इसका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादुई मिशन का उद्देश्य है। उन्होने बताया कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि नए नए करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन किया जाए और इस बार अनेको नए करतब उनके जादुई शो के आकर्षण होंगे जैसे – अंडर वाटर डेथ चैलेंज स्टेंड मैजिक, यह एक ऐसा करतब है जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अभी तक नहीं देखा है। क्योंकि यह करतब हिंदुस्तान में सिर्फ जादूगर अजूबा ही दिखाते है और वो पहली बार यहां आए है इसी तरह लड़की को टुकड़ों में काट कर जोड़ना लड़की को हवा में उड़ाना, जिंदा लड़की के शरीर के दो टुकड़े कर देना जैसे अनेक ऐसे करतब है जो बिलासपुर में भव्य रुप में दिखाएं जाएंगे। उन्होने बताया कि यहा रोजाना दो शो 1:15 बजे और 6:15 बजे से शुरु होंगे रविवार को तीन शो 1:15 बजे 4:15 बजे और 6:15 बजे होंगे जबकि स्कूल के बच्चों और संस्थाओं के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित होंगे, हर शो दो घंटे का होगा जिसमें रहस्य रोमांच और हास्य से भरे दर्जनों तरह के कारनामें होंगे एडवांस टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से ही हॉल में कराई जा सकेगी। ताकि लोगों को असुविधा न हो, इसके आलाव ऑनलाईन भी टिकट www.jadugarajooba.com पर उपलब्ध है प्रेस वार्ता के दौरान जादूगर अजूबा के प्रबंधक रुद्रप्रताप सिंह, पी आर ओ मदन भारती एवं बिलासपुर के वरिष्ठ जादूगर आर.पी. अग्रवाल भी उपस्थित रहे जादूगर अजूबा ने प्रेस वार्ता के दौरान कई रोमांचक जादुई करतब भी दिखाए।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!