खेंलशिक्षा

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने जी.एस.पटनायक.

चंडीगढ। आज चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सेंट जेवियर्स ग्रुप आफ स्कूल के प्रबंध संचालक जी.एस.पटनायक को सर्वसम्मति से वाइस प्रेसिडेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के रुप में चुना गया।पटनायक वर्तमान में उड़ीसा प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।श्री पटनायक के कुशल नेतृत्व में वर्तमान में 65 शालाओं का संचालन किया जा रहा है। पटनायक खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहन देते हैं।शाला के सी ई ओ मुकेश सराफ ने बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में खेल के विकास को बढ़ावा मिलेगा।शाला के सहायक निदेशक ए. सामंतराय ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंगेली के प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने बताया कि पटनायक के उपाध्यक्ष बनने पर शाला परिवार में खुशी की लहर है एवं सेंट जेवियर्स स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गौरवशाली उपलब्धि बताया और श्री पटनायक को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर अपनी खुशी का इजहार किया।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!