छत्तीसगढ़

स्वतंत्र सप्ताह के दौरान अपने घरों स्थानों,दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की शाहिद रजा ने की अपील

बिलासपुर।भाजपा जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा ने 13 से 15 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्र सप्ताह के दौरान अपने घरों स्थानों,दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है,शाहिद रजा ने बिलासपुर जिले के निवासियों से स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों स्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है तब जाकर हमें 1947 में आजादी मिली है आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जो भावना थी उसे और उनके संघर्ष को याद कर इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी ,शाहिद रजा ने अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में हर घरों स्थानों, दुकानों में झंडा लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!