Uncategorized

एसपी पारुल माथुर ने शॉर्ट फिल्म रक्षा सूत्र का विमोचन किया।

 

बिलासपुर। पुलिस के अच्छे कार्यों को दिखाते हुए रक्षाबंधन के अवसर पर आर्यन फिल्म्स के द्वारा रक्षा सूत्र शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया गया इस फिल्म का विमोचन बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने किया इस दौरान उन्होंने सभी बिलासपुर वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि बिलासपुर पुलिस सदैव ही बहनों के साथ खड़ी हुई है और उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकती है इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता अखिलेश पांडे विवेक दुबे व सीमा वर्मा ने निभाया है इनके अलावा इस फिल्म में पत्रकार संजय यादव और मनमोहन पात्रे वीनू क्रॉक्स, प्रभात बहुत से सहयोगी पुलिस वालों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इस फिल्म के विषय में जब हमने फिल्म के अभिनेता की अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि यह एक सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई फिल्म है और इस फिल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया है साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आर्यन तिवारी वह एडिटर विवेक दुबे के कार्यों की भी प्रशंसा की साथ ही उन्होंने सीमा वर्मा के द्वारा किए गए अभिनय को भी सराहा है इसके अलावा उन्होंने विशेष सहयोग के लिए परमानंद वैष्णव वह दादू वैष्णव की भी सराहना की और कहा कि सभी के सहयोग से एक शानदार शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!