छत्तीसगढ़समाजिकसंस्कृति

POWER-PACKED रहस्य रोमांच और सस्पेंस से भरपूर सस्पेंस थ्रिलर छत्तीसगढ़ी फिल्म शक्ति 29 अप्रैल को होगी रिलीज होगी।

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ी सिनेमा के युवा निर्देशकों में से एक अनुपम भार्गव लेकर आ रहे हैं रहस्य और रोमांच से भरपूर अपनी नई फिल्म जिसका नाम है। शक्ति फिल्म के निर्माता है छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मोहित कुमार साहू उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कुछ अलग हटकर फिल्म में बनाना चाहता था इसके लिए मैंने अपने निर्देशक अनुपम भार्गव को एक अलग प्रकार की कहानी लिखने के लिए कहा और जब उन्होंने मुझे शक्ति की कहानी सुनाई मैंने तुरंत ही यह फिल्म करने के लिए हामी भर दी क्योंकि इस फिल्म में वह सब कुछ है जो एक power-packed सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मैं होना चाहिए।निर्देशक अनुपम भार्गव ने बताया कि वह हमेशा से ही अलग विषयों पर फिल्म बनाना चाहते हैं और लगातार नया प्रयोग करते रहना उनकी आदत में शुमार है इसी कड़ी में अब उनकी नई फिल्म शक्ति N MAHI FILMS MOBILE APP पर 29 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है फिल्म के विषय में अनुपम ने बताया कि यह फिल्म सात दोस्तों की कहानी है जो अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं और इसी फिराक में उनसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनसे उनकी जिंदगी लगभग बर्बाद हो जाती है फिल्म के माध्यम से यह बताया गया है कि सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है शक्ति फिल्म की सबसे खास यूएसपी है इसमें एक अघोरी का कैरेक्टर कर रहे एक्टर विक्रम राज निर्देशक अनुपम भार्गव ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपने एक्टिंग और लुक से जान डाल दी है फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में अनिरुद्ध ताम्रकार रेनू वर्मा शशि राज योगेश साहू प्रियेश विश्वकर्मा जयंती मनहर दीया वर्मा अंशु चौबे हैं फिल्म बहुत ही चौंकाने वाली है फिल्म का विषय इस बात पर केंद्रित है कि हर शख्स अपनी जिंदगी में कोई ना कोई शक्ति हासिल करना चाहता है आखिर क्या है यह शक्ति और क्यों इसे हासिल करने के पीछे आज का न्यू जनरेशन शॉर्टकट का रास्ता अपना रही है यह किस फिल्म में दर्शाया गया है फिल्म का संगीत मनोहर यादव ने दिया है संपादन गौरांग त्रिवेदी का है फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!