समाजिक

संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा में छ ग प्रदेश स्तर कोर कमेटी के सदस्य बने मनोज यादव

 

बिलासपुर।अहीर रेजिमेंट मोर्चा(समन्वय ट्रस्ट)हरियाणा,में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी पामगढ़ क्षेत्र से मनोज यादव को संग़ठन में प्रदेश स्तर पर कोर कमेटी में अजय गोपाल सारंगढ़ की अनुशंसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष केप्टन योगेन्द्र यादव परमवीर चक्र से सम्मानित एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा मनोज यादव सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मनोज यादव स्व.कमोद राम यादव (पूर्व विकास खंड शिक्षाधिकारी पामगढ़) के मंझले सुपुत्र है जो कि अभी वर्तमान में अठोरीया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे है। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसमे पूरी तरह से निष्ठा पूर्वक काम करूंगा और अहीर रेजिमेंट आंदोलन को हर सम्भव अंजाम तक पहुचने में योगदान करने का कार्य करूँगा। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगो सुनील यादव, देवेन्द्र यादव, जितेंद्र यादव, कुमार यादव, सन्नी यादव, लक्मण यादव, लक्मी यादव, महेश यादव, आकाश यादव, विजय यादव, अमित यादव, राजेन्द्र यादव, कमलेश, हरिशंकर, हरनाम, महेश, विनय, रामप्रसाद सहित समाज के अनेकों व्यक्तियों ने हर्ष व्याप्त है। अपनी नियुक्ति के लिए मनोज यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केप्टन योगेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी एव अजय गोपाल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!