कोटा न्यूज़

हनुमान मंदिरो में हर्षोल्लास और विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ महा भंडारा। भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर किया प्रसाद ग्रहण।

 

भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर किया प्रसाद ग्रहण।

राम मंदिर से होते हुए चंडी माता चौक रेलवे स्टेशन से जय स्तम्ब चौक में समापन साथ मे मातृ शक्तिदुर्गा विहिनी भी शामिल।

नगर के वरिष्ठ जन की उपस्थिति
जगह जगह स्वागत पूजा भंडारे की व्यवस्था।

जय स्तम्भ चौक में हनुमान आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन किया गया

कोटा – नगर पंचायत में अलग अलग स्थानों में स्थित मंदिरो में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ ,हवन व विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ महाभण्डारे का आयोजन किया जिसमें हजारों भक्तो ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कोटा नगरपंचायत के वार्ड 1 में स्थित राममंदिर चौक हनुमान मंदिर मे श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी के साथ ,कोटा बस स्टेण्ड , स्थित हनुमान मंदिर में भक्तो ने बजरंगबली के दर्शन किये व प्रार्थना की। आपको बता दे कि इस बार हनुमान जयंती को लेकर भक्तो में भारी उत्साह देखने को मिला ।

कारण बीते कोविड काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन नही हुए थे।भक्त उल्लास के साथ भंडारे का आंनद लेते दिखे शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही।राम मंदिर चौक से विश्व हिंदू परिषद, बजंरग दल और हिंदू युवा वाहिनी द्वारा झांकी रैली निकाली गई यह शहर में विभिन्न मार्गों से होकर नाका चौक पहुंची। झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!